बारात की जगह उठीं अर्थियां: एक ही परिवार के चार बेटों ने तोड़ा साथ

शामली 
उत्तर प्रदेश के शामली में भीषण एक्सीडेंट में चार युवाओं की सांसे रोक दी। तेज रफ्तार में दौड़ रही स्विफ्ट बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर में ऐसी घुसी कि चार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दुखद बात यह है कि एक भाई कल दूल्हा बनने वाला था, लेकिन खुशियों के बीच आई मातम की इस खबर ने कोहराम मचा दिया है।

शामली में आधी रात के बाद कार बन गई जब काल
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात 1 बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के बुटराड़ा गांव के पास ​​​​​हुआ। जिसमें हरियाणा के सोनीपत के बरोदा गांव रहने वाले चार चचेरे भाइयों की जिंदगी खत्म हो गई। मृतकों की पहचान विवेक, प्रदीप, आशीष और साहिल के रूप में हुई है। चारों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

एक साथ चारों परिवार के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए
चारों चचेरे भाई अपने अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। जिसमें से परमजीत की रविवार को शादी होनी थी, घर में मेहमान आ चुके थे, सारी तैयारियां हो चुकी थीं, बारात निकलने की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन चारों ने शादी से पहले गंगा नहाने का प्लान बनाया। वह दूल्हे समेत एक कार से हरिद्वार के लिए निकल चुके थे। लेकिन, रास्ते में हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट इतना बड़ा जख्म दिया है कि पीड़ित परिवार का दर्द जिंदगी भर नहीं भरेगा। एक झटके में चारों परिवार के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए।
 
दिल दहला देने वाला था शामली का एक्सीडेंट
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि चारों भाईयों ने शराब पी रखी थी, क्योंकि गाड़ी से शराब की बोतलें मिली हैं। यह एक्सीडेंट इतना भयानक था कि मृतकों की मौत के बाद उनकी शरीर के टुकड़े सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। वहीं कार चकनाचूर हो गई और चारों भाई कार में बुरी तरह से फंस गए। पुलिस ने कार को काटकर शवों को निकाला।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति