सवारी बनकर बैठी महिला, रास्ते में कैप्टन ने की गंदी हरकत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु 
बेंगलुरु में रैपिडो बाइक राइडर पर महिला यात्री ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, यह घटना गुरुवार को दोपहर करीब 4 बजे हुई। विल्सन गार्डन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रैपिडो की ओर से इस मामले में अभी तक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

महिला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने लिखा, 'चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौटने के लिए रैपिडो बुक किया। रास्ते में कैप्टन ने मेरे पैर टच करने की कोशिश की। यह इतना अचानक हुआ कि मैं इसे समझ भी नहीं पाई। मैंने बस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जब उसने दोबारा ऐसा किया तो मैंने कहा कि भैया, क्या कर रहे हो, मत करो। लेकिन वह नहीं रुका।' महिला ने बताया कि वह राइडर से बाइक रोकने के लिए नहीं कह सकी, क्योंकि वह शहर में नई आई है। उसे पता नहीं था कि बाइक कहां से गुजर रही है।

जाते समय दिखाई उंगली
पीड़िता ने बताया कि पीजी पहुंचने के बाद पास में खड़े एक व्यक्ति ने यह नोटिस किया। उसने मुझसे पूछा कि क्या हुआ। मैंने उन्हें घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कैप्टन से सवाल-जवाब किया। कैप्टन ने माफी मांगी और कहा कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। लेकिन, वहां जाते समय उसने मेरी ओर उंगली दिखाई, जिससे मुझे और असुरक्षित महसूस हुआ। महिला ने कहा, 'मैं यह साझा कर रही हूं ताकि किसी महिला को ऐसा अनुभव न करना पड़े – न कैब में, न बाइक पर, न कहीं और। मेरे साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। लेकिन आज मैं चुप नहीं रह सकी क्योंकि मुझे बहुत असुरक्षा महसूस हुई।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति