मंगलाकाली मंदिर के पास 8090 वर्गमीटर भूमि पर करीब 6 माह में होगा निर्माण

औरैया
उत्तर प्रदेश के औरैया में परिवहन विभाग अब सीज किए गए वाहनों को सुरक्षित रूप से खड़ा करने में परेशान नहीं होगा। इसके लिए विभाग ने मंगलाकाली मंदिर के पास करीब 8090 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नया यार्ड बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यह यार्ड तैयार होने के बाद थानों और कोतवाली परिसरों के बाहर खड़े वाहनों की अव्यवस्था खत्म हो जाएगी और वाहनों की चोरी की घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

अभी तक विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों को देवकली मंदिर के पास या थानों के बाहर खड़ा किया जाता था। ऐसे में सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी बड़ी चुनौती बनी रहती थी। देवकली मंदिर के पास खड़े वाहनों की निगरानी के लिए पुलिस लाइन से कर्मियों की ड्यूटी लगानी पड़ती थी।

वर्ष 2023 में देवकली मंदिर के पास से और अजीतमल कोतवाली से दो ट्रक चोरी हो जाने की घटनाओं ने विभाग को झकझोर दिया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को दूसरे जनपद से बरामद किया था। इसके बाद से ही एक सुरक्षित और स्थायी यार्ड की जरूरत महसूस की जा रही थी।

विभाग ने करीब एक वर्ष पहले यार्ड निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। देवकली के बीहड़ क्षेत्र में जमीन चयनित कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण फिलहाल कार्य रुका हुआ है।

एआरटीओ एन.सी. शर्मा ने बताया कि यार्ड का ले-आउट दोबारा शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद करीब छह माह में यार्ड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नए यार्ड के निर्माण से न केवल परिवहन विभाग को सुविधा मिलेगी बल्कि थानों के बाहर खड़े जब्त वाहनों से निजात मिलने के साथ-साथ चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति