एविएशन सिस्टम में दिक्कत: नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट

नई दिल्ली 
दिल्ली में टेक्निकल ग्लिच के चलते उड़ानों में आई परेशानी के बाद आज नेपाल में भी यही समस्या देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को स्थानीय समयानुसार शाम 5.30 पर तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया है, जिसकी वजह से यहां से 5 उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है। बाकी आगामी फ्लाइट्स पर भी संशय बरकरार है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट के रनवे की एयरफील्ड लाइटिंग में समस्या सामने आई थी। अभी कम से कम पांच उड़ानों को रोक दिया गया है और आगे की उड़ानों के निर्धारित कार्यक्रम पर भी दिक्कत बनी हुई है। गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं।

गौरतलब है कि नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह ग्लिच दिल्ली में आई परेशानी के एक दिन बाद सामने आया है। राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर आई समस्या की वजह से करीब 800 उड़ानों में समस्या आई थी। यहां पर ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में समस्या आई थी। अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 5.45 पर इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे सुधारने की कोशिश की गई लेकिन अगले पंद्रह घंटों तक यह समस्या बनी रही। इसके बाद एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रात 9 बजे इस समस्या को सुलझाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, तब तक सैंकड़ों उड़ानों की आवाजाही प्रभावित रही। आपको बता दें दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट हर दिन करीब 1500 से ज्यादा फ्लाइट्स का संचालन करता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति