सुरक्षा पर सवाल! चौकी में घुसकर युवक को पीटा, नरसिंहपुर में पुलिस पर उठा भरोसे का संकट

नरसिंहपुर
जिले के चीचली थाना क्षेत्र की गोटीटोरिया पुलिस चौकी के अंदर घुसकर एक युवक की पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमलावर बेखौफ होकर चौकी के भीतर ही युवक को पीट रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ओमप्रकाश चौधरी को कुछ लोगों ने पहले सरेराह घेरकर पीटा।

अपनी जान बचाने के लिए वह किसी तरह भागकर गोटीटोरिया पुलिस चौकी के अंदर पहुंचा। लेकिन हमलावरों में कानून का तनिक भी डर नहीं था और उन्होंने उसका पीछा नहीं छोड़ा तथा चौकी के भीतर ही उस पर हमला कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस समय यह गंभीर घटना हुई, उस दौरान चौकी में न तो चौकी प्रभारी मौजूद थे और न ही कोई अन्य पुलिसकर्मी। पुलिस चौकी के अंदर हुई यह घटना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस की अनुपस्थिति पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
 
एसडीओपी ने पारिवारिक विवाद बताया
गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना शुक्रवार को हुई थी और पीड़ित ओमप्रकाश चौधरी ने चीचली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओपी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों परिवारों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। पुलिस ने इस प्रकरण में पांच आरोपियों मन्नू, पवन, जीवन, कमलू और राजकुमार चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवक को आई गंभीर चोटें
घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 126(2), 296 बी, 115(2), 351(3) और 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, लेकिन पुलिस चौकी के अंदर सुरक्षा भंग होने की इस घटना ने आम जनता के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति