ओवरलोडिंग बनी मौत की वजह: शिवगढ़ में पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, कई घायल

रायबरेली

शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीगढ़-बहुदा संपर्क मार्ग पर बेड़ारु गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब मजदूरों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और उसमें सवार मजदूर दूर फेंका गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप वैन में क्षमता से करीब तीन गुना ज्यादा मजदूर सवार थे. बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 25-30 लोग सवार थे. जो अमेठी के विभिन्न गांवों से ईंट-भट्ठों पर काम करने जा रहे थे. वैन चालक स्पीड से वाहन दौड़ा रहा था और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और उबड़-खाबड़ हिस्से से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया. जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 को हादसे की सूचना दी. ग्रामीणों ने फौरन अपनी-अपनी बाइक और टेम्पो से घायलों को शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना शुरू किया. इसी बीच डायल-112 की दो पीआरवी वाहन भी मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

सीएचसी शिवगढ़ में प्राथमिक उपचार के दौरान एक मजदूर (आयु करीब 45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया. मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है, लेकिन उसके पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम रामलखन पुत्र स्वामी नाथ, निवासी ग्राम भिटारी, थाना जामो, जिला अमेठी बताया जा रहा है. वहीं 7 घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. जिनमें से तीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है. शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

हादसे के बाद मौके पर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने भवानीगढ़-बहुदा संपर्क मार्ग की जर्जर हालत को कोसा। ग्रामीण नेता रामचंद्र यादव व पूर्व प्रधान पति रामनगीना यादव ने बताया कि यह मार्ग कई साल से बदहाल है। बार-बार शिकायत के बावजूद न तो गड्ढे भरे गए और न ही मार्ग की मरम्मत हुई। यही वजह है कि आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में मार्ग की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति