क्रिकेट का महा-महिना: 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी20 में Team India का धमाकेदार शेड्यूल

नई दिल्ली

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो गया है. पहले वनडे सीरीज हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बाजी मारी. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर (शनिवार) को ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला गया, जो बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2008 के बाद से टी20 सीरीज नहीं हारी है. उस स्ट्रीक को टीम इंडिया ने बरकरार रखा है. अब टीम इंडिया नए मिशन के तहत अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गर्दा उड़ाती नजर आएगी.

भारत को अपने घर में इसी महीने टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलना है. यह दौरा 14 तारीख से शुरू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा. पहले टेस्ट, फिर वनडे और आखिर में टी20 सीरीज होगी.

सबसे पहले टेस्ट सीरीज होगी

सबसे पहले टेस्ट सीरीज होगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला टेस्ट 14–18 नवंबर को कोलकाता में खेलेगी. फिर दूसरा टेस्ट 22–26 नवंबर तक गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.

टेस्ट के 12 दिन बाद वनडे सीरीज होगी

टेस्ट सीरीज 18 नवंबर को खत्म हो जाएगी. इसके 12 दिन तक टीम रेस्ट करेगी और फिर 30 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला मुकाबला रांची में रखा गया है. दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में होगा. फिर तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है.

वनडे सीरीज के 2 दिन बाद टी20 सीरीज होगी

वनडे सीरीज 6 दिसंबर को खत्म हो रही है. इसके 2 दिन बाद टी20 सीरीज का रोमांच दिखेगा. मतलब खिलाड़ी 2 दिन ही आराम कर पाएंगे. टी सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में होगा. आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में तय है.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल देखिए
टेस्ट- 14 से 18 नवंबर, कोलकाता
दूसरा टेस्ट-22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
पहला वनडे- 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे- 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे- 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम
पहला टी20- 9 दिसंबर, कटक
दूसरा T20- 11 दिसंबर, मुल्लांपुर
तीसरा T20- 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा T20: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां T20- 19 दिसंबर, अहमदाबाद

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति