भयंकर सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे पर कार कई बार पलटी, चार घायल, एक की मौत

अलवर

दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई, जिससे ड्राइवर कप्तान निवासी धमरेड राजगढ़ की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। स्कॉर्पियों में कुल पांच लोग सवार थे। हादसा अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ के पास चैनल नंबर 122 के पास का है।

अलवर के राजगढ़ निवासी जितेंद्र ने तीन दिन पहले ही नई स्कॉर्पियों खरीदी थी। जिसे मॉडिफाई कराने के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली से लौटते समय लक्ष्मणगढ़ के पास चैनल नंबर 122 के पास तेज धमाके के साथ स्कॉर्पियो पलटती चली गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो सात बार पलटी खाकर चकनाचूर हो गई। पलटने से घायल कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों के परिजन मुकुट और शक्ति ने बताया कि धर्मेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा निवासी राजगढ़, जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा वार्ड नंबर 6 निवासी राजगढ़, राकेश पुत्र जगदीश निवासी राजगढ, डेनी पुत्र पप्पूराम निवासी राजगढ़ घायल हुए हैं।

मृतक कप्तान धमरेड़ राजगढ़ का निवासी था, जो कार बाजार में काम करता है। जितेंद्र और धर्मेंद्र दोनों सगे भाई हैं। ये भी कार बाजार में काम करते हैं। डेनी और धर्मेंद्र को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। जितेंद्र और जगदीश का अलवर में इलाज जारी है।

मृतक के शव को लक्ष्मणगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दो घायलों को अलवर से जयपुर रेफर कर दिया। एक का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अलवर के राजगढ़ निवासी जितेंद्र ने कुछ दिन पहले ही नई स्कॉर्पियों खरीदी थी। जिसे मॉडीफाई कराने के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली से लौटते समय लक्ष्मणगढ़ के निकट चैनल नंबर 122 के पास तेज धमाके के साथ कार पलटती चली गई। इतनी तेज रफ्तार में पलटी कार चकना चूर हो गई। कार की पूरी बॉडी मुरझा गई। हादसे का कारण कार का अचानक बैलेंस बिगड़ना बताया गया है। अब पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। घायलों में धर्मेन्द्र पुत्र पप्पूराम जागा उम्र 26 साल निवासी राजगढ़, जितेंद्र पुत्र पप्पूराम जागा वार्ड नंबर 6 निवासी राजगढ़, राकेश पुत्र जगदीश उम्र 21 साल निवासी राजगढ़, डेनी पुत्र पप्पूराम उम्र 30 साल निवासी राजगढ़ शामिल हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति