मौत को मात! डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल, महिला फिर लौटी जिंदगी में

नई दिल्ली 
मरने के बाद सांसे थम जाती हैं, धड़कने रुक जाती हैं और रंगो में खून दौड़ना बंद होता है, तो शरीर धीरे-धीरे ठंडा पड़ने लगता है। लेकिन, एशिया में पहली बार दिल्ली के डॉक्टरों ने चमत्कार कर दिया है। डॉक्टरों ने 55 साल की मर चुकी महिला की रगो में फिर से खून का प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) शुरू कर दिया। ऐसा महिला के अंगों को दान करने के लिए किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, मृत महिला के शरीर में फिर से ब्लड का प्रवाह द्वारका के HCMCT मणिपाल अस्पताल में किया गया। यह प्रोसीजर एशिया में अपनी तरह का पहला है, जहां अंगों को निकालने के लिए मौत के बाद ब्लड सर्कुलेशन फिर से शुरू किया गया।

इस बीमारी से लड़ रही थीं गीता
गीता चावला नामक महिला मोटर न्यूरॉन नामक बीमारी के कारण पैरालाइज़्ड थीं। इसलिए वह काफी समय से बिस्तर पर थीं। उन्हें 5 नवंबर को सांस लेने में काफी समस्या होने लगी, तो आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जैसे-जैसे उनकी हालत बिगड़ी, परिवार ने उन्हें लाइफ सपोर्ट पर न रखने का फैसला किया। अंतता उन्होंने 6 नवंबर को रात 8:43 बजे इस दुनिया को छोड़ दिया।

मौत के बाद ब्लड सर्कुलेशन क्यों शुरू किया?
गीता चावला की ख्वाहिश थी कि मरने के बाद उनके अंगों को दान कर दिया जाए। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए, मेडिकल टीम ने नॉर्मोथर्मिक रीजनल परफ्यूजन (NRP) नामक एक दुर्लभ और जटिल प्रोसीजर किया। एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजिनेटर (ECMO) का इस्तेमाल करके, डॉक्टरों ने उनके पेट के अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को सफलतापूर्वक फिर से शुरू किया।

ऐसा तब हुआ, जब उनका दिल धड़कना बंद हो गया था और ECG लाइन फ्लैट होने के पांच मिनट बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के चेयरमैन डॉ. श्रीकांत श्रीनिवासन ने कहा, "एशिया में यह पहली बार है कि दान के लिए अंगों को सुरक्षित रखने के लिए मौत के बाद सर्कुलेशन फिर से शुरू किया गया।"

एशिया में पहली बार, दिल्ली के डॉक्टरों ने किया कमाल
उन्होंने आगे कहा, "भारत में अंग दान आमतौर पर ब्रेन डेथ के बाद होता है, जब दिल अभी भी धड़क रहा होता है। सर्कुलेटरी डेथ के बाद दान (DCD) में, दिल धड़कना बंद हो जाता है, इसलिए समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। NRP का इस्तेमाल करके, हम लिवर और किडनी को सुरक्षित रूप से निकालने और अलॉट करने के लिए काफी देर तक जीवित रख पाए।"

गीता ने दी कई लोगों को नई जिंदगी
प्रोसीजर के बाद, नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) ने अंगों को तुरंत ट्रांसप्लांटेशन के लिए अलॉट कर दिया। चावला का लिवर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) में 48 साल के एक व्यक्ति को ट्रांसप्लांट किया गया, जबकि उनकी किडनी मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में 63 और 58 साल के दो अन्य पुरुष मरीजों को दी गईं। उनकी कॉर्निया और त्वचा भी दान की गई, जिससे कई मरीजों को फायदा हुआ।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति