लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत: प्रशिक्षण केंद्रों से मतदान टीमें बूथों की ओर रवानगी पर

जयपुर/बारां

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारी के बीच सोमवार को मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी से पहले उन्हें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंता के मैदान में अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल पर एक बड़ा पंडाल तैयार किया गया है ताकि सभी दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश एक साथ दिए जा सकें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सुबह 8 बजे से प्रशिक्षण के बाद इन्हें पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को मतदान दिवस पर किए जाने वाले कार्यों, नियमों, सावधानियों और आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई है। इसके बाद दलों को मतदान सामग्री सौंपी दी गई है और पुलिस बल, वीडियोग्राफर व माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।

मतदान दलों के लिए हेल्प डेस्क
महाजन ने बताया कि निर्वाचन विभाग ने स्वतंत्र और भयमुक्त माहौल में मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशिक्षण स्थल पर मतदान दलों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बीच, उपचुनाव के तहत चुनावी प्रचार का शोर रविवार शाम 6 बजे थम गया। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व लागू साइलेंस पीरियड के दौरान अब किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा, जुलूस, टेलीविजन या सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर से प्रचार भी वर्जित कर दिया गया है।

बाहरी नेताओं को छोड़ना होगा अंता
निर्वाचन नियमों के अनुसार, इस अवधि में कोई भी राजनीतिक व्यक्ति जो उस क्षेत्र का मतदाता, अभ्यर्थी, सांसद या विधायक नहीं है, वह अब अंता विधानसभा क्षेत्र में ठहर नहीं सकेगा। जिला प्रशासन और पुलिस ने इस संबंध में सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है ताकि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति