WTC डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ बड़ी चुनौती, सिराज बोले- ये सीरीज बदल देगी तस्वीर

कोलकाता 
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पूरा विश्वास है कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के गत विजेता साउथ अफ्रीका के खिलाफ के शुक्रवार से शुरू होने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज में दमदार प्रदर्शन करेंगे। भारत WTC पॉइंट्स टेबल अभी तीसरे स्थान पर है। भारत ने WTC 2025-27 सीरीज में अभी तक दो टेस्ट सीरीज खेली है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही, वहीं 2 मैच की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का 2-0 से सूपड़ा साफ किया। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का बचाव करने के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-1 से ड्रॉ के साथ की।

सिराज ने जियोस्टार पर कहा, ‘‘यह सीरीज नए डब्ल्यूटीसी चक्र के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि साउथ अफ्रीका गत चैंपियन है। भले ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली, लेकिन हम अपनी अच्छी फॉर्म से आश्वस्त हैं। हमने सकारात्मक माहौल तैयार किया है। हमने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की।’’

सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और वह 23 विकेट लेकर सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और दो मैचों में 10 विकेट लिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छी लय के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं और इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रहा हूं। मजबूत टीमों का सामना करने से उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें सुधार की जरूरत है और मैं इस चुनौती के लिए वास्तव में काफी उत्साहित हूं।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति