दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र सख़्त: गृह मंत्री अमित शाह की आपात बैठक, जम्मू-कश्मीर से भी ली रिपोर्ट

नई दिल्ली 
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके को लेकर होम मिनिस्टर अमित शाह ने उच्च स्तरीय मीटिंग की है। गृह मंत्री की अध्यक्षता में उनके ही आवास पर मंगलवार को मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन मौजूद थे। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और NIA के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा भी पहुंचे थे। इस मीटिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात भी वर्चुअली ही जुड़े। दिल्ली में हुए बम धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इस भीषण धमाके के बाद से दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत देश के तमाम राज्यों और संवेदनशील इलाकों में अलर्ट है।
 
सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में इस बीत पर चर्चा हुई कि आखिर दिल्ली में सोमवार शाम को हुए धमाके की जांच कहां तक पहुंची है। इसके अलावा फरीदाबाद में बरामद हुए बड़े पैमाने पर विस्फोटक से इस धमाके का क्या और कितना लिंक है, इस पर भी बात हुई। धमाके के बाद होम मिनिस्टर अमित शाह ने जांच का आदेश दिया है। इस घटना की जांच में NIA, एनएसजी शामिल हैं। इसके अलावा फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल लैब की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को इस बात की जिम्मेदारी दी गई है कि वह जांच करे कि इस धमाके का कारण क्या था। इसमें किन चीजों का इस्तेमाल किया गया और विस्फोटक कैसे आया।

मंगलवार को सुबह ही NIA की टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम भी उसके साथ थी। दोनों टीमों ने घटनास्थल पर धमाके की घटना को रिक्रिएट किया। फिलहाल दिल्ली पुलिस की मदद भी NIA कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मीटिंग में अधिकारियों ने कहा कि फरीदाबाद से जो विस्फोटक बरामद हुआ था। उससे इस घटना का लिंक हो सकता है। फिलहाल उसके बारे में ही जांच जारी है।

अधिकारियों को शक- फरीदाबाद मॉड्यूल हो सकता है देशव्यापी
सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। इसके अलावा 2900 किलो आईईडी मैटीरियल मिला है। इनमें केमिकल, डेटोनेटर और वायर शामिल हैं। यह सारी सामग्री फरीदाबाद के एक अपार्टमेंट से मिली है। अधिकारियों ने संदेह जाहिर किया है कि फरीदाबाद से बड़े पैमाने पर विस्फोटक की रिकवरी और दिल्ली के धमाके के बीच कोई देशव्यापी नेटवर्क हो सकता है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति