बिहार में NDA की फिर वापसी! Exit Poll 2025 के आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी हलचल

पटना 
बिहार का चुनावी शोर अपने अंतिम चरण पर है। लोगों ने सभी 243 सीटों के लिए अपना प्रतिनिधि चुन लिया है। EVM और VVPAT सील हो गए है। ऐसे में लोगों की नजर अब एग्जिट पोल पर टिकी हुई है। ऐसे में चुनाव को लेकर एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll 2025) आने शुरू हो चुके है। अब तक के तीन एग्जिट पोल में NDA की सरकार बनने का अनुमान लगाया है।

पीपुल पल्स का Exit Poll: NDA को बढ़त
    NDA : 133-159
    महागठबंधन : 75-101
    अन्य : 2-13

पोलस्ट्रेट का Exit Poll : पोल में एनडीए सरकार
    NDA : 133-148
    महागठबंधन : 100-108
    अन्य : 3-5

MATRIZE-आईएएनएस : NDA को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान
जी हां, सबसे पहले MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आए है जिसमें एनडीएके लिए खुशखबरी है। पोल में NDA को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी तथा अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं। NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है।
 
जेवीसी Bihar Exit Poll 2025 : एनडीए को बंपर बढ़त
जेवीसी के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलती नजर आ रही है। पोल के अनुसार, एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।

पीपल्स इंसाइट Exit Poll Result 2025 : एनडीए सरकार
पीपल्स इंसाइट का भी एग्जिट पोल आ गया है। एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जन सुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

Bihar Exit Poll 2025- अंतिम चरण के बाद ही क्यों जारी होते हैं एग्जिट पोल?
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126(ए) के तहत, चुनाव के दौरान किसी भी चरण की वोटिंग खत्म होने से पहले एग्जिट पोल या सर्वे जारी करने पर रोक है। इस कानून के अनुसार, अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे सार्वजनिक किए जा सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर दो साल की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति