ऐतिहासिक पोल पोजीशन के बाद तीसरे स्थान पर रही अतीका मीर

अबू धाबी
भारत की युवा ड्राइवर अतीका मीर यहां फॉर्मूला वन अकादमी की सीओटीएफए यूएई कार्टिंग सीरीज के शुरुआती दौर में ऐतिहासिक पोल पोजीशन हासिल करने के बाद तीसरे स्थान पर रही। दस वर्षीय अतीका पहली भारतीय रेसर हैं जिन्हें फॉर्मूला वन ने अपने कार्यक्रम के लिए चुना है। चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी (सीओटीएफए) की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहले से ही हिस्सा रही अतीका को पिछले महीने फॉर्मूला वन अकादमी ने दो राउंड की सीओटीएफए यूएई चैम्पियनशिप के लिए चुना था।

अतीका ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने पोल पोजीशन हासिल की और इस तरह से सीओटीएफए मिनी वर्ग में यह उपलब्धि हासिल करने वाली विश्व की पहली महिला बनीं। इसके बाद वह पोडियम पर पहुंचने में भी सफल रही।

जम्मू कश्मीर की रहने वाली अतीका ने कहा, ‘‘यह सप्ताहांत मेरे लिए शानदार रहा। मैंने क्वालिफिकेशन में पोल पोजीशन हासिल की। मैं फाइनल में जीतना चाहती थी लेकिन आखिर में तीसरे स्थान पर रही। यहां से मिली सीख से मैं आगे अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करूंगी।’’

अतीका के पिता और भारत के पहले राष्ट्रीय कार्टिंग चैंपियन आसिफ मीर का मानना है कि पोल पोजीशन और पोडियम हासिल करने के बावजूद यह मिश्रित सफलता वाला सप्ताहांत रहा। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक खट्टा मीठा सप्ताहांत रहा। मुझे लगता है कि हम फाइनल में जीत हासिल करने की अच्छी स्थिति में थे। इसलिए मैं थोड़ा निराश हूं लेकिन अगर हम तीसरा स्थान हासिल करने पर भी निराश हैं तो इसका मतलब है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अतीका ने कड़ी मेहनत की और उसका प्रदर्शन शानदार रहा।’’

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति