दिल्ली धमाके पर चीन का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मचा हड़कंप

बीजिंग
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। मौके पर पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना पर चीन का  भी तुरंत  रिएक्शन सामने आया है जिससे दुनिया हैरान है । चीन  ने मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया है।

बीजिंग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा,“हम इस घटना से स्तब्ध हैं। दिल्ली में हुए विस्फोट में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मृतकों के परिजनों को हमारी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।” लिन जियान ने आगे बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार किसी भी चीनी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन इस घटना पर भारत के साथ खड़ा है और शांति व सुरक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं देता है।इससे पहले जापान, ईरान, अर्जेंटीना और ब्रिटेन सहित कई देशों ने भी दिल्ली विस्फोट पर दुख व्यक्त किया था और भारत के साथ एकजुटता दिखाई थी।

चीन का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले भारत में हुए हादसों पर चीन देर तक चुप्पी साधे रखता है और कुछ दिन बाद अपनी प्रतिक्रिया देता है । लेकिन हाल ही में अमेरिका के साथ अनबन व  भारत के साथ संबंधों में सुधार के चलते चीन का यह बयान अहम माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट एक खड़ी कार में हुआ, जिसमें संभवतः विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कार में विस्फोट कैसे हुआ  क्या यह आतंकी साजिश थी या किसी तकनीकी खराबी से हुआ हादसा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है, जबकि फॉरेंसिक विशेषज्ञ विस्फोट के नमूने एकत्र कर जांच कर रहे हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति