सुरक्षा एजेंसियों की तगड़ी पकड़: ऑपरेशन सिंदूर के बाद 22 आतंकवादी साज़िशें नाकाम

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि पिछले छह महीने में 22 आतंकी हमले नाकाम किए गए हैं। पार्टी ने कहा कि प्रत्येक सफलता 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए भाजपा ने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से किए पोस्ट में लिखा, "मोदी सरकार के तहत भारत का सुरक्षा कवच।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक, दिल्ली से हैदराबाद तक, 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू होने के बाद से 22 आतंकी हमले नाकाम किए गए। प्रत्येक सफलता 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" भाजपा ने 11 मई से 10 नवंबर तक के घटनाक्रमों की एक पूरी लिस्ट जारी की है। इसमें फरीदाबाद में सोमवार को पकड़ी गई 2900 किलो विस्फोटक सामग्री का भी उल्लेख किया गया है।

पार्टी ने पोस्ट में लिखा, "आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त और सीमा पार नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। आईएसआईएस, जैश, बीकेआई और अलकायदा के गुर्गों को निष्क्रिय किया गया। नुकसान होने से पहले ही विस्फोटक जब्त कर लिए गए।" भाजपा ने कहा, "यह नए भारत का सुरक्षा सिद्धांत है: आतंक के प्रति शून्य सहिष्णुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता।"

भारतीय जनता पार्टी ने यह लिस्ट उस समय जारी की है, जब फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ और उसके कुछ घंटे बाद दिल्ली में कार ब्लास्ट हुआ।
फरीदाबाद में सोमवार को कार्रवाई की गई और 7 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया। इनके पास से करीब 2900 किलो विस्फोटक सामग्री के अलावा हथियार भी बरामद किए गए। इस आतंकी मॉड्यूल में दो डॉक्टरों के भी नाम जुड़े हैं। सोमवार को दिन में यह कार्रवाई हुई, जबकि शाम को दिल्ली में कार ब्लास्ट हुआ। इसमें कम से कम 10 लोग मारे गए। फिलहाल, एजेंसियां दोनों घटनाओं के कनेक्शन की जांच करते हुए हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति