सुप्रिया श्रीनेत ने उठाए सवाल: आखिर लाल किला जैसी सुरक्षित जगह पर हमला कैसे?

नई दिल्ली
लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को घटना को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी। सरकार इससे बच नहीं सकती। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह तय करना होगा कि आखिर यह सब क्यों और कैसे हो रहा है? आखिर कोई कैसे हमारे देश में दाखिल होकर इन हमलों को अंजाम दे रहा है? सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में लगातार इस तरह के हमले हो रहे हैं। सात महीने पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। निसंदेह यह चिंता का विषय है। सरकार को इस संबंध में जवाब देना होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लोगों से वोट देने की अपील की। इसके बाद भूटान चले गए। भूटान जाने के बाद उन्होंने कहा कि मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं, तो आपको वहां जाने के लिए किसने बाध्य किया था? आप नहीं जाते। आप भारत में ही रहते।

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहां पर हैं? आखिर सरकार क्या कर रही है? जांच एजेंसियां क्या कर रही हैं? सरकार को इस संबंध में जवाब देना होगा। अब इस संबंध में बात होना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि देश को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मैं बार-बार कहता हूं कि इसी तरह से भारतीयों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी, तो हम निश्चित तौर पर सरकार से इस संबंध में सवाल करेंगे, क्योंकि इस समय यह देश सुरक्षित हाथों में बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। लोगों को हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि पता नहीं कब क्या हो जाए।
उन्होंने कहा कि पूरा देश मौजूदा समय में यह चाहता है कि बम ब्लास्ट मामले की जांच की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति