एएनटीएफ का ड्रग्स माफिया पर शिकंजा: जोधपुर में 82 लाख का डोडा पोस्त जब्त

जोधपुर

पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पश्चिम की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और लूणी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 5 क्विंटल 43 किलो 62 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री ओमप्रकाश, पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री रोशन मीना (IPS) और सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा श्री आनंदसिंह राजपुरोहित (RPS) के निर्देशन में की गई। टीम में लूणी थानाधिकारी मं. गोरधनराम और एएनटीएफ जोधपुर की संयुक्त टीम शामिल रही।

गश्त के दौरान खाराबेरा पुरोहितान क्षेत्र में संदिग्ध वाहन की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। इस दौरान एक सफेद स्कॉर्पियो (MH 03 DX 6297) को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान गोकलाराम पुत्र मोटाराम, जाति जाट, उम्र 32 वर्ष, निवासी सरली, थाना सदर, जिला बाड़मेर के रूप में हुई। स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसमें से 27 कट्टों में भरा कुल 5 क्विंटल 43 किलो 62 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। वाहन के डैशबोर्ड से पुलिस ने एक पिस्टल की खाली मैगजीन और 35 जिंदा कारतूस भी जब्त किए। इसके अलावा, वाहन से अलग-अलग राज्यों की 6 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गईं।

पूछताछ के दौरान आरोपी गोकलाराम ने बताया कि वह कपासन (जिला चित्तौड़गढ़) से डोडा पोस्त लेकर देचू (जोधपुर) क्षेत्र में सप्लाई करने आया था। उसका सहयोगी भैरू लुहार निवासी पाली, मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपी गोकलाराम को गिरफ्तार कर लिया है। गोकलाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 तथा बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति