भव्य तरीके से हुआ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का अनावरण, खेलमंत्री ने बताया ‘युवाओं का लॉन्च पैड’

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक आमेर फोर्ट के जलेब चौक पर बुधवार शाम एक भव्य आयोजन के दौरान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2025 का लोगो, मैस्कॉट, एंथम, टॉर्च और जर्सी का अनावरण किया गया। इस खास मौके पर राजस्थान के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने समारोह की अध्यक्षता की।

इस मौके पर युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मयंक श्रीवास्तव, संयुक्त शासन सचिव नीतू बारूपाल और अर्जुन अवार्डी रजत चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कर्नल राठौड़ ने इस अवसर पर कहा, “यह शाम सिर्फ लॉन्च की नहीं, बल्कि लॉन्च पैड की है, जहां से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2025 भारत के लिए कई उपलब्धियों का वर्ष होने जा रहा है, और राजस्थान के लिए यह गर्व का क्षण है कि उसे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी मिली है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन राजस्थान के सात शहरों  जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और बीकानेर में होगा। इसमें देशभर के 200 विश्वविद्यालयों से लगभग 7,000 खिलाड़ी 24 खेल विधाओं में भाग लेंगे। कार्यक्रम में खेलो इंडिया गेम्स के शुभंकर “खम्मा” और “घणी” का भी अनावरण किया गया। ये शुभंकर राज्य के राजकीय पशु ऊँट और पारंपरिक अभिवादन “खम्मा घणी” से प्रेरित हैं, जो राजस्थान की गर्मजोशी, परंपरा और आतिथ्य भावना का प्रतीक हैं।

लोगो में हवा महल, रणथंभौर किला, विंडमिल्स और रेतीले टीलों जैसे प्रतीक शामिल किए गए हैं, जो राज्य की संस्कृति, साहस और प्रगतिशील सोच को दर्शाते हैं। एंथम “चलो आगे बढ़ो राजस्थान, जीत लो सारा हिन्दुस्तान” का सजीव प्रस्तुतीकरण प्रसिद्ध गायक स्वरूप खान ने किया। मशाल (टॉर्च) का डिज़ाइन राज्य की धरोहर और मरुस्थलीय सौंदर्य से प्रेरित है, जबकि आधिकारिक जर्सियाँ राजस्थान की सांस्कृतिक रंग योजना में तैयार की गई हैं।

यह आयोजन 24 नवम्बर से 5 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा और प्रसार भारती के माध्यम से पूरे देश में सीधा प्रसारित होगा। कर्नल राठौड़ ने कहा कि यह आयोजन राजस्थान की खेल भावना और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक बनेगा। साथ ही, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 देश के युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्टता और प्रतिस्पर्धा की नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति