ग्लोबल संकेत कमजोर: भारतीय मार्केट धड़ाम, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

मुंबई 

ग्‍लोबल कमजोर संकेत के कारण आज भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. Nifty 100 अंक टूटकर 25800 के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्‍स 325 अंक टूटकर 84151 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई है.

BSE टॉप 30 शेयरों में से 13 स्‍टॉक तेजी पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्‍यादा तेजी एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे शेयर में आई है, जबकि 17 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं.टाटा मोटर्स कमशर्यिल व्‍हीकल (TMCV) के शेयर में 3 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है.

सेक्‍टर्स की बात करें तो आईटी, एफएमसीजी और ऑटो सेक्‍टर्स में दबाव दिखाई दे रहा है, जबकि पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्‍टर्स में तेजी जारी है.

क्‍यों आई आज गिरावट? 
दिसंबर में फेड रेट में कटौती की उम्‍मीद कम होने के कारण अमेरिका से एशियाई बाजार में भारी गिरावट आई है, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है.

वहीं बिहार व‍िधानसभा चुनाव नतीजे के शुरुआती रुझान आने लगे हैं, जिसमें एनडीए को बहुमत मिलती हुई दिख रही है , लेकिन RJD भी कड़ी टक्‍कर दे रही है. ऐसे में शेयर बाजार इसपर भी नजर बनाए हुए है.

इन शेयरों में बडी गिरावट
सोनाटा सॉफ्टवेयर 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है. वहीं तिलकनगर इंडस्‍ट्रीज के शेयर में भी 5 फीसदी की कमी आई है. एलजी इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिराव आई है. आईटीआई के शेयर भी 2 फीसदी गिरे हैं. 

इन शेयरों में रही शानदार तेजी
सुबह 9.50 बजे बीएसई स्‍मालकैप इंडेक्‍स में 43 अंकों की उछाल देखने को मिली, जबकि मिडकैप में 100 अंकों की तेजी रही. मूथुट फाइनेस के शेयर में 9 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल आई. वहीं जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 8 फीसदी की उछाल रही. बीडीएल के शेयरों में 5 फीसदी से ज्‍यादा की उछाल रही. स्‍मॉलकैप शेयरों में Expleo Solutions Ltd के शेयर 16 फीसदी, मैन इंडस्‍ट्रीज (इंडिया) के शेयर 14 प्रतिशत और Transformers and Rectifiers (India) Ltd के शेयर ने 10 प्रतिशत का अपर सर्किट टच किया.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति