सामूहिक विवाह समारोह: सभी धर्मों के जोड़ों ने बांधे सात फेरे, अफसरों ने निभाया अहम किरदार

 बागपत
उत्तर प्रदेश के बागपत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह एक अद्वितीय मिसाल बन गया, जहां मानवता और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस भव्य आयोजन में एक ही मंडप के नीचे सैकड़ों जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की.

यह समारोह सिर्फ एक सरकारी योजना का क्रियान्वयन नहीं था, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्यार और बराबरी का उत्सव बन गया. बागपत की डीएम अस्मिता लाल के अनुसार, इस भव्य आयोजन में 300 जोड़ों की शादी करवाई गई.

योगी के अफसर बने 'अभिभावक'
इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी अधिकारी की जगह परिवार के बड़े की भूमिका निभाई. जिलाधिकारी अस्मिता लाल खुद वहां हर जोड़े की 'अभिभावक' बनकर मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 'एक फैमिली टच जैसा अहसास' था.

जिले के तमाम अफसरों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया, गठबंधन बांधा और नवविवाहित जोड़ों को उनकी जरूरत का सामान देकर विदा किया.

नववधू ने किया CM और प्रशासन का धन्यवाद
सामूहिक विवाह में शामिल हुई दूल्हा-दुल्हनों ने इस आयोजन की सराहना की. दुल्हन छवि शर्मा ने कहा, "मैं इस शादी से बहुत खुश हूं, यहां शादी में सब समान दिया जा रहा है. मैं योगी जी (मुख्यमंत्री) का और प्रशासन का धन्यवाद करती हूं."

DM अस्मिता लाल ने बताया कि सभी अधिकारियों ने गठबंधन बांधा और दुल्हन को उसकी जरूरत का सामान देकर विदा किया गया है, जिससे यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच रिश्ते की नई परिभाषा रच गया. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति