जसप्रीत बुमराह का कहर! दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 159 पर समेटी

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने तीसरे सेशन की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर समेट दी। मेहमान टीम 55 ओवर ही खेल सकी। जसप्रीत बुमराह ने घातक पंजा मारा। उन्होंने 14 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। साउथ अफ्रीका ने टी ब्रेक तक 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। 

लंच ब्रेक तक तीन विकेट खोने के बाद साउथ अफ्रीका ने और 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवाए। साउथ अफ्रीका को एडन मार्करम और रयान रिकल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे, लेकिन इसके बाद टीम संघर्ष करती नजर आई। भारतीय प्लेइंग XI देख सब हैरान है। शुभमन गिल ने चारों स्पिनर -वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा- को खिलाने का फैसला किया है। साई सुदर्शन बाहर हैं। ऋषभ पंत की प्लेइंग XI में वापसी हुई है, वहीं ध्रुव जुरेल भी टीम में हैं।

दक्षिण अफ्रीका 159 पर ढेर
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 पर ढेर हो गई। बुमराह ने 55वें ओवर में हार्मर (5) और केशव महाराज (0) को आउट कर मेहमान टीम को समेटा।

बुमराह ने हार्मर को किया बोल्ड
दक्षिण अफ्रीका का नौवां साइमन हार्मर के रूप में गिरा है। उन्हें बुमराह ने 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। हार्मर ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति