अक्षय कुमार की बांसुरी पर थिरकीं दिशा पाटनी, देखें फिल्म का नया वीडियो

मुंबई

अक्षय कुमार जब सेट पर होते हैं, तो एक्टिंग के अलावा खूब मस्ती-मजाक भी करते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ नामी एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। सेट पर उन्हें डायरेक्टर अहमद खान एक डांस सीक्वेंस समझा रहे हैं। अक्षय कुमार के फैंस को यह वीडियो पसंद आया।

अक्षय कुमार का दिखा मस्ती भरा अंदाज
वायरल वीडियो में कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने अहमद खान अक्षय कुमार को एक डांस सीन की रिहर्सल करा रहे हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार काफी मस्ती के मूड में दिखे। वह बांसुरी हाथ में लिए नजर आए। बांसुरी बजाने की रिहर्सल भी करते दिखे। अक्षय के अलावा वीडियो में परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। सभी मस्ती भरे अंदाज में डांस की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं।

अरशद ने बजाया ड्रम, दिशा ने किया डांस
अक्षय ने जहां बांसुरी बजाई। वहीं अरशद वासरी ड्रम बजाते दिखे। साथ ही दिशा पाटनी डांस करती नजर आईं। परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर भी इस प्रैक्टिस में शामिल होकर काफी एंज्वॉय कर रहे हैं।
 
अक्षय ने एयरपोर्ट पर भी पैपराजी संग की मस्ती
फिल्म सेट पर ही अक्षय मस्ती-मजाक नहीं करते हैं। वह पैपराजी संग भी मस्ती कर लेते हैं। उनका एक वीडियो एयरपोर्ट से वायरल हैं, जिसमें वह पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। साथ ही पैपराजी को मनचाहे पोज भी दिए।
 
अक्षय की आने वाली फिल्में
हाल ही में अक्षय कुमार ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आए। अगले साल उनकी एक फिल्म 'भूत बंगला' भी रिलीज होगी। साथ ही वह सैफ अली खान के साथ एक फिल्म 'हैवान' कर रहे हैं।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति