बुमराह की तूफानी गेंदबाज़ी: अश्विन का रिकॉर्ड टूटा, अगले निशाने पर कपिल देव और अनिल कुंबले

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम के कप्तान टेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एडन मार्करम और रायन रिकल्टन की सलामी जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को तूफानी शुरुआत दी और पहले 10 ओवर के अंदर स्कोरबोर्ड को 50 के पार पहुंचा दिया। इस जोड़ी को जसप्रीत बुमराह ने 11वें ओवर में रायन रिकल्टन को बोल्ड करके तोड़ा। इस विकेट के साथ बुमराह पूर्व स्पिनर आर अश्विन का एक गजब का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे।

यह रिकॉर्ड है भारतीय गेंदबाज द्वारा करियर में बोल्ड के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का। जसप्रीत बुमराह के करियर में यह 152वां मौका था, जब उन्होंने किसी बल्लेबाज को बोल्ड किया हो। वहीं अश्विन ने यह कारनामा 151 बार किया था। अब जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे दो दिग्गज कपिल देव और अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने अपने करियर में सबसे अधिक 186 विकेट बोल्ड करके लिए।

भारतीयों द्वारा लिए गए सबसे अधिक बोल्ड विकेट-
186 – अनिल कुंबले
167 – कपिल देव
152 – जसप्रीत बुमराह*
151 – आर अश्विन
145 – रवींद्र जडेजा
142 – जहीर खान
136 – मोहम्मद शमी
125 – जवागल श्रीनाथ

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति