मृदुल तिवारी का खुलासा: बेघर होने पर गौरव खन्ना ने दिया था खास तोहफ़ा

मुंबई

'बिग बॉस 19' से जब मृदुल तिवारी को मिड वीक एविक्शन में बेघर किया गया, तो 'बड़े भैया' गौरव खन्ना रो पड़े थे। पूरा घर मृदुल के लिए रोया, पर गौरव का दिल बुरी तरह टूट गया था। वह और मृदुल तिवारी काफी देर तक एक-दूसरे को कसकर गले लगाए रहे। जब मृदुल घर से जा रहे थे, तो गौरव खन्ना ने उन्हें एक चीज दी थी। बहुत से दर्शकों को लगा कि वह रिंग थी, पर अब मृदुल ने खुद खुलासा किया है कि वो क्या चीज थी।

मृदुल तिवारी ने 'इंस्टेंट बॉलीवुड' से बातचीत में बताया कि गौरव भाई ने उन्हें जो चीज दी, उसे उन्होंने उनके नाम से पैक करके रख दिया है। वह उनके लिए गौरव की निशानी रहेगी। साथ ही यह भी बताया कि जब गौरव खन्ना ने कैप्टन बनने के बाद उनका नाम लिया, तो कैसा लगा।

गौरव खन्ना ने क्या दी थी वो खास चीज, मृदुल तिवारी ने बताया
मृदुल तिवारी ने गौरव द्वारा दी गई खास चीज के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'बहुत लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या चीज है वो। रिंग नहीं थी वो। गौरव भाई इलायची खाते रहते हैं हमेशा। उनकी जेब में पड़ी थी, तो कहते कि अभी और तो कुछ है नहीं मेरे पास देने के लिए, तो ये इलायची ले जा। वो इलायची मैंने अब भी संभाल कर रखी है। और पैक कर दिया है कि गौरव भाई की निशानी बिग बॉस की रहेगी मेरे पास।'

गौरव ने कैप्टन बनने पर लिया मृदुल का नाम तो कैसा लगा? यह बोले
हाल ही के एपिसोड में जब गौरव खन्ना घर के कैप्टन बने तो उन्होंने माइक पर बोला था- मृदुल मैं कैप्टन बन गया। उस पल ने फैंस को भावुक कर दिया था। उसे देख कैसा लगा? मृदुल तिवारी बोले, 'अच्छा लग रहा था और वो मुझे प्यार तो करता है इतना। गौरव भाई बहुत इमोशनल है। मैं घर में सिर्फ गौरव भाई को ही मिस कर रहा हूं।' साथ ही मृदुल ने कहा कि उन्हें शो से बाहर आकर अच्छा तो नहीं लग रहा है, पर अब आ गए हैं तो अपने लोगों से मिलकर खुश हैं। ये भी कहा कि वह सबसे ज्यादा गौरव भाई को मिस कर रहे हैं।

मृदुल तिवारी के एविक्शन से गुस्से में यूजर्स और फैंस
मालूम हो कि मृदुल तिवारी के एविक्शन से यूजर्स बहुत गुस्से में हैं और उन्होंने मेकर्स पर गुस्सा निकाला था। अभिषेक बजाज और बसीर अली के साथ-साथ अब मृदुल के अनफेयर एविक्शन से उनका गुस्सा फूट पड़ा। खुद मृदुल को भी अपने एविक्शन से झटका लगा और बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू में बताया कि मेकर्स ने कैसे उनको बाहर निकालने की बिसात बिछाई।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति