टी20 ब्लाइंड महिला विश्व कप: भारत की शानदार जीत, सेमीफाइनल का टिकट पक्का

बेंगलुरु 
भारतीय टीम ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका का भारत के खिलाफ बेहद साधारण प्रदर्शन रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 60 रन बना सकी। अमेरिका के लिए तात्याना ने 17 और कैरोलीन ने 12 रन बनाए। इसके अलावा, अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेदम नजर आईं। भारत की तरफ से सिमरनजीत कौर, सुनीता सराठे, सिमू दास, और गंगा कदम ने 1-1 विकेट लिए। कई बल्लेबाज रन आउट हुए।
61 रन का सामान्य लक्ष्य भारतीय टीम ने बेहतरीन अंदाज में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हासिल किया। भारत ने 3.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाकर मैच 10 विकेट से हासिल कर लिया। सिमरनजीत कौर ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए, जबकि काव्या एन.आर. ने 12 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। सिमरनजीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच रही।
भारत की विश्व कप के छठे मैच में ये चौथी जीत थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अमेरिकी टीम बेहद युवा है। विश्व कप के लिए अमेरिकी टीम को भारत की संस्थाओं के सहयोग से पिछले 1 साल के दौरान तैयार किया है। अमेरिका बेशक हार गई, लेकिन टीम ने वैश्विक स्तर पर खेलने का जज्बा दिखाया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाई।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। मैच कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया कड़ी तैयारी कर रही है।
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप का आयोजन 11 नवंबर से 23 नवंबर तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीम हिस्सा ले रही है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति