साउथ अफ्रीका का धमाका: 30 रनों से टीम इंडिया को हराकर किया बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली
टेंबा बवुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने कोलकाता टेस्ट में बड़ा उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को 30 रनों से धूल चटाई। साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 124 रनों का टारगेट रखा था, मगर इस स्कोर के सामने पूरी भारतीय टीम 93 रनों पर ही ढेर हो गई। कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से दूसरी पारी में भी बैटिंग करने नहीं आए। 

वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों पर 31 रनों की पारी जरूर खेली, मगर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। साउथ अफ्रीका के लिए जीत के हीरो साइमन हार्मर रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 8 विकेट चटकाए। बता दें, साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 30 रनों की बढ़त हासिल करते हुए 189 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 पर सिमटी थी। टेंबा बावुमा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली थी। दो मैच की इस सीरीज में अब साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है।

साउथ अफ्रीका 30 रनों से जीता
केशव महाराज ने मोहम्मद सिराज को आउट कर भारतीय पारी को 93 रनों पर समेट दिया है। साउथ अफ्रीका ने बड़ा उलटफेर करते हुए इस टेस्ट मैच को 30 रनों से अपने नाम किया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति