UP में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: नेपाल सीमा से चोरी-छुपे आए दो संदिग्ध दबोचे गए

बहराइच 
भारत-नेपाल सीमावर्ती बहराइच जिले के रूपईडीहा सीमा पर शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस के जवानों ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे ब्रिटिश पासपोर्ट धारक एक महिला और एक पुरुष डॉक्टर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए ब्रिटिश नागरिक डॉक्टर हसन अमान सलीम पाकिस्तानी मूल का है, जबकि महिला डॉक्टर सुमित्रा शकील ओलिविया भारतीय मूल की है। 

एसएसबी की 42वीं वाहिनी के सेनानायक गंगा सिंह उदावत ने मीडिया से बताया, ‘‘दिल्ली विस्फोट को लेकर सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब 10 बजे नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला और पुरुष को रोका गया। उनकी पहचान और अभिलेखों की जांच की गई, जिससे पता चला कि दोनों ब्रिटिश नागरिक हैं और भारत में प्रवेश के लिए उनके पास वैध वीजा नहीं है।'' उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक पूछताछ में दोनों भारत में आने का संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे।'' सेनानायक ने बताया कि पकड़ा गया डॉक्टर हसन अमान सलीम (35) पाकिस्तानी मूल का है और उसका वर्तमान पता ब्रिटेन स्थित 1ए डलमॉर्टन रोड, मैनचेस्टर है। 

उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर सुमित्रा शकील ओलिविया (61) मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी की निवासी हैं और ब्रिटिश पासपोर्ट धारक हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे पेशे से डॉक्टर हैं और नेपालगंज (नेपाल) स्थित एक अस्पताल के बुलावे पर नेपालगंज आए थे। हालांकि, नेपाल से भारत आने के संबंध में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्हें रूपईडीहा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामनयन सिंह के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, दोनों ब्रिटिश डॉक्टरों के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति