पीके का नीतीश पर बड़ा हमला: कहा– JDU की जीत धनबल का नतीजा, संन्यास की बात से किया किनारा

पटना 
जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के सुप्रीमो प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 25 से ज्यादा सीट जीतने पर राजनीति से संन्यास लेने की बात से पलट गए हैं। चुनाव नतीजों में जन सुराज पार्टी को 0 और जेडीयू को 85 सीट मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए प्रशांत किशोर ने कहा कि वो जन सुराज में किसी पद पर नहीं हैं, जिससे वो इस्तीफा दे दें। पीके के नाम से मशहूर चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि उन्होंने यह नहीं कहा था कि वो बिहार छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी वो बिहार में ही रहेंगे और यहीं घूमते रहेंगे। चुनाव से पहले प्रशांत जेडीयू को 25 से कम सीट मिलने का दावा करते थे और कहते थे कि जन सुराज या तो अर्श पर रहेगी या फर्श पर रहेगी। दूसरी बात सही हुई।

प्रशांत किशोर ने जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चुनाव से पहले 10 हजार रुपये नकद देने को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत से जोड़ते हुए कहा कि नीतीश ने पैसे देकर वोट खरीदे हैं। उन्होंने अब कहा है कि अगर योजना के प्रावधान और नियमों के तहत 6 महीने के बाद सरकार उन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये दे देती है तो वो राजनीति और बिहार छोड़ देंगे। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह समझा जाएगा कि उन्होंने वोट खरीदने के लिए सरकारी योजना के नाम पर नकद पैसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले 40 हजार करोड़ की योजनाओं का ऐलान किया।

प्रशांत किशोर को ओवैसी, मायावती, माले से ज्यादा वोट
बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी 238 सीटों पर लड़ी थी, जिसमें 236 कैंडिडेट की जमानत जब्त हो गई। हालांकि जन सुराज पार्टी को 1 सीट जीतने वाली मायावती की बीएसपी या आईपी गुप्ता की आईआईपी या सीपीएम, 2 सीट जीतने वाली मजबूत वामंपथी पार्टी सीपीआई-एमएल और 5 सीट जीतने वाली एआईएमआईएम से ज्यादा वोट और वोट शेयर मिला है, लेकिन ऐसा बहुत सीटें लड़ने के कारण हुआ है। जन सुराज को 3.4 परसेंट जबकि बीएसपी और एआईएमआईएम को 2 परसेंट से कम और सीपीआई-माले को 3 परसेंट से कम वोट मिला है। जन सुराज के प्रदर्शन में गौर करने वाली बात यह है कि उसके कैंडिडेट 1 सीट पर दूसरे, 129 सीट पर तीसरे, 73 सीट पर चौथे, 23 सीट पर पांचवें, 8 सीट पर छठे, 2 सीट पर सातवें, 1 सीट पर आठवें, 1 सीट पर नौवें और 5 सीट पर दसवें नंबर पर रहे।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति