E-Passport आया भारत में: नई चिप तकनीक के साथ—जानें पुराने पासपोर्ट धारकों के लिए नियम

नई दिल्ली
   
पासपोर्ट सिस्टम को अपग्रेड करते हुए भारत नेक्स्ट जेनरेशन ई-पासपोर्ट को रोलआउट कर रहा है. ये पासपोर्ट कटिंग एज सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होगा. इसमें इंटरलॉकिंग माइक्रोलेटर्स, रीलिफ टिंट्स और RFID चिप लगी होगी. इस चिप में एन्क्रिप्टेड बायोमैट्रिक्स डेटा और दूसरी जानकारी होंगी. 

रोलआउट के तहत सभी नए पासपोर्ट्स अब ई-पासपोर्ट होंगे. वहीं मौजूदा नॉन-इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट्स एक्सपायर डेट तक वैध रहेंगे. सरकार जून 2025 तक पूरी तरह से ई-पासपोर्ट में ट्रांजिट करने की योजना में है. 
हाई-टेक फीचर्स से लैस होगा नया पासपोर्ट

सभी ई-पासपोर्ट रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन चिप और एटिना के साथ आएंगे. इनमें यूजर्स का बायोमैट्रिक्स और पर्सनल डेटा एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर होगा. इसमें यूजर्स की फोटो और फिंगरप्रिंट जैसी डिटेल्स स्टोर होंगी. कॉन्टैक्टलेस डेटा रीडिंग क्षमताओं की वजह से इमिग्रेशन काउंटर पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज होगी. 

साथ ही फ्रॉड और टेम्परिंग के मामलों में कमी आएगी. अब तक विदेश मंत्रालय ने 80 लाख ई-पासपोर्ट भारत में जारी कर चुका है. जबकि विदेश स्थित भारतीय मिशनों के माध्यम से 60,000 से अधिक ई-पासपोर्ट जारी किए हैं. 

फ्रॉड्स को रोकना होगा आसान

विदेश मंत्रालय ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए सिस्टम की वजह से पासपोर्ट फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी. साथ ही ऐसे मामलों को रोका जा सकेगा, जिसमें एक ही शख्स के पास एक से अधिक पासपोर्ट होते हैं. अगर किसी के पास पहले से पासपोर्ट मौजूद है, तो मौजूदा सिस्टम तुरंत उसे डिटेक्ट कर लेगा. 

मई 2025 में शुरू हुए पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम वर्जन 2.0 (PSP V2.0) के तहत अब 37 रिजनल पासपोर्ट ऑफिस, 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 451 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे हैं. इस प्रोग्राम के ग्लोबल वर्जन GPSP V2.0 को 28 अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया है.

इस सिस्टम की वजह से लोगों को बेहतर पासपोर्ट एक्सपीरियंस मिलेगा. नया सिस्टम AI चैटबॉट और वॉयस बॉट एप्लिकेशन के साथ आएगा. बेहतर सिक्योरिटी के लिए AI का इस्तेमाल किया जाएगा. इस सिस्टम को DigiLocker, Aadhaar और PAN के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए इंटीग्रेट किया जा सकेगा.

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति