शुभमन गिल की फिटनेस रिपोर्ट जारी, जानें क्या अगला टेस्ट खेल पाएंगे?

नई दिल्ली 
भारतीय कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में चोट लगी थी। इसकी वजह से वह अपनी पहली पारी जारी नहीं रख पाए थे और दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। दूसरे दिन के खेल के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उनको एक दिन बाद छुट्टी मिल गई। अब सवाल ये है कि क्या वे दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं? इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। बीसीसीआई ने भी अपने मेडिकल अपडेट में स्थिति स्पष्ट नहीं की है। भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट मैच में 30 रन से हार गई थी। जाहिर तौर पर शुभमन गिल की बल्लेबाजी कमी उस मैच में भारत को खली थी।
 
बीसीसीआई ने बुधवार 19 नवंबर को कप्तान शुभमन गिल के मेडिकल अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में चोट लग गई थी और उन्हें दिन का खेल खत्म होने के बाद जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें निगरानी में रखा गया और अगले दिन छुट्टी दे दी गई। शुभमन को दिए गए उपचार का अच्छा असर हो रहा है और वह 19 नवंबर 2025 को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। बोर्ड ने आगे बताया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी जारी रखेगी और दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी पर उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा।

टीम इंडिया को शनिवार 22 नवंबर से गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। 19 नवंबर यानी आज भारतीय टीम गुवाहटी के लिए रवाना होने वाली है। इस दल के साथ कप्तान भी जाने वाले हैं, लेकिन उनके खेलने की संभावना बहुत कम है। 21 नवंबर को शुभमन गिल को लेकर फैसला लिया जाएगा, क्योंकि गर्दन की चोट बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन अगर खेलने से ये चोट और गंभीर हो जाती है तो फिर ये भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें खिलाने की जल्दबाजी नहीं करेगा।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति