स्मृति मंधाना की होने वाली है शादी, टीम इंडिया और परिवार में खुशी की लहर

इंदौर 

टीम इंडिया की धमाकेदार प्लेयर स्मृति मंधाना 'इंदौर की बहू' बनने वाली हैं. वो सिंगर-म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं. इस शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. उनके घर जगमगाती लाइट्स से सज चुके हैं. इसी के साथ टीम इंडिया भी उनकी शादी में आने की तैयारी कर रही है. क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने बताया कि वो सबसे मिलने के लिए कितनी बेकरार हैं. 

शादी में मस्ती करती दिखेगी टीम इंडिया

पलाश और स्मृति की शादी ऐसे समय में हो रही है जब पहले से ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाया जा रहा है. इस शादी में शामिल होने के लिए पूरी वुमन्स क्रिकेट टीम भी एक्साइटेड है. जीत के बाद ये उनके लिए री-यूनियन का पल होगा. इस बारे में हरमनप्रीत ने भी न्यूज एजेंसी से बात की थी. 

हरमनप्रीत ने कहा कि- हम सब एक दूसरे की कंपनी इतनी एंजॉय करते हैं कि जब दूर जा रहे होते हैं तो ऐसे लगता है कि कब अगली बार फिर मिलेंगे. क्योंकि हमें साथ में इतना अच्छा लगता है. लगता है कब फिर से टूर होगा, कब वापस मिलेंगे.

आगे हरमनप्रीत ने बताया कि वो स्मृति की शादी में सबसे मिलने के इंतजार में हैं. वो बोलीं- अब स्मृति की शादी होने वाली है, और उम्मीद है कि हम सब वहीं मिलेंगे. साथ में गेट-टुगेदर करेंगे और खूब मजे करेंगे. 

जोर-शोर से हो रही तैयारी

पलाश-स्मृति की शादी का खूब बज है. इस रिश्ते में दो इंडस्ट्रीज का शानदार मिलन देखने को मिल सकता है. वहीं शादी में फिल्म इंडस्ट्री और स्पोर्ट्स के कई दिग्गज शामिल सकते हैं. स्मृति-पलाश की वेडिंग प्रेपरेशन भी शुरू हो चुकी हैं. सभी रस्में स्मृति के होमटाउन महाराष्ट्र के सांगली में होंगे. यहां की सजावट का वीडियो सामने आया. पूरा माहौल जगमगाते लाइट्स से चमक रहा है. गलियों में चमचमाती लड़ियां लगी हैं. 

पलाश-स्मृति की शादी 23 नवंबर की बताई जा रही है. खबर है कि क्रिकेटर की मेहंदी रस्म हो चुकी है. पलाश ने भी कुछ वक्त पहले ऐलान किया था कि वो इंदौर की बहू बनेंगी. दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे. वहीं हाल ही में पलाश की सिंगर बहन पलक मुच्छल ने भी बताया था कि पूरा परिवार इस समय कितना खुश है, और बस शादी की तैयारियों में लगा है. 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति