विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष ने रोहतक में साइ के उत्कृष्टता केंद्र की सराहना की

रोहतक
विश्व मुक्केबाजी के अध्यक्ष बोरिस वान डेर वोर्स्ट ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे विश्व कप से इतर यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया और इसकी काफी सराहना की। उन्होंने बुधवार को केंद्र के अभ्यास परिसर, होस्टल, रिकवरी क्षेत्र, जिम और किचन का भी मुआयना किया। उन्होंने साइ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैने यहां राष्ट्रीय केंद्र पर सुविधायें देखी हैं और मैं इससे काफी प्रभावित हूं। अभ्यास सुविधायें, अनुशासन। अब मुझे पता चला कि भारत मुक्केबाजी में इतना अच्छा क्यो कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय मुक्केबाजों में असीम संभावनायें हैं। मैने कई बार भारत का दौरा किया है और मैं अभी भी देखता हूं कि भारत के लिये शीर्ष स्तर पर खेलने की काफी ललक है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ विश्व का अग्रणी महासंघ बने। भारत से कई और मैरी कॉम निकलें।’’

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति