143 साल में पहली बार एशेज में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों हैं कटघरे में

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट के इतिहास की सबसे पुरानी जंग ‘एशेज’ का आगाज इस साल हो चुका है। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो एशेज के 143 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ। बता दें, एशेज की शुरुआत 1882 में हुई थी, तब से लेकर इस मैच से पहले तक कभी ऐसा नहीं हुआ जब दोनों टीमों की पहली पारी में विकेट बिना खाता खोले गिरा हो। मगर इस बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम पर यह दाग लग गया है। इंग्लैंड को पहला झटका 0 पर जैक क्रॉली के रूप में लगा था, वहीं ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट जेक वेदराल्ड के रूप में गिरा।
 
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली को आउट किया। क्रॉली स्टार्क की गेंद पर ड्राइव लगाना चाहते थे, मगर गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर स्लिप में उस्मान ख्वाजा की गोदी में गई।

वहीं ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने जेक वेदराल्ड को आउट करके दिया। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आर्चर ने वेदराल्ड को LBW आउट किया। हालांकि अंपायर ने वेदराल्ड को आउट नहीं दिया था, बेन स्टोक्स ने DRS का इस्तेमाल कर अंपायर के फैसले को पलटा।

बता दें, मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लेकर इंग्लैंड की पहली 172 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। यह स्टार्क के टेस्ट करियर का बेस्ट फिगर है। इसी के साथ उन्होंने एशेज में 100 विकेट भी पूरे किए। स्टार्क एशेज में 100 विकेट लेने वाले 21वें गेंदबाज बने, वहीं पहले बाएं हाथ के ऐसे गेंदबाज बने जिसने विकेटों का शतक पूरा किया है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति