अचानक आए भूकंप झटकों से ठहरा मुकाबला, कुछ देर बाद फिर शुरू हुआ खेल

नई दिल्ली 
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच मीरपुर में चल रहे टेस्ट मैच को शुक्रवार सुबह भूकंप की वजह से कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि झटके बहुत तेज नहीं थे तो जल्द ही मैच बहाल हो गया। शुक्रवार को बांग्लादेश और भारत के पूर्वी हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारतीय समयानुसार सुबह 10:08 पर झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। बांग्लादेश में भूकंप से जान-माल का नुकसान भी हुआ है। अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
 
भूकंप के झटके जब महसूस हुए तब बांग्लादेश में सुबह के 10 बजकर 38 मिनट हो रहे थे। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हो रहे टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सत्र चल रहा था। भूकंप जब आया तब आयरलैंड की पारी का 56वां ओवर चल रहा था। बांग्लादेश के मेहिदी हसन मिराज ने ओवर की दूसरी गेंद फेंकी ही थी कि मैदान पर झटके महसूस हुए। उसके बाद खेल को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। ये व्यवधान 1 मिनट भी नहीं चला और सिर्फ 30 सेकंड बाद खेल फिर शुरू हो गया।

मीरपुर टेस्ट की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 476 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने आयरलैंड की आधी टीम को आउट भी कर दिया था।

हालांकि तीसरे दिन मेहमान टीम ने अच्छी शुरुआत की। स्टीफन डोहिनी और लोरकान टकर ने छठे विकेट के लिए 82 रन की शानदार साझेदारी की। डोहिनी 46 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद एंडी मैकब्रिन बिना खाता खोले आउट हुए। बाद जॉर्डन नील और टकर के बीच आठवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हुई। नील सिर्फ एक रन से अर्धशतक से चूक गए। आयरलैंड की पहली पारी 265 रन पर सिमटी। टकर अंत तक आउट नहीं हुए और उन्होंने 75 रन की जबरदस्त पारी खेली।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति