बांकेबिहारी मंदिर में बदलाव: नई व्यवस्था के साथ भक्तों को मिलेगा सुगम दर्शन

 मथुरा

वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर है। अब जल्द ही वे अपने घर बैठकर भी श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन कर सकेंगे। वहीं मंदिर के आसपास खड़े भक्तों के लिए भी बड़ी स्क्रीन के माध्यम से ठाकुरजी के लाइव दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों को मोहनभोग का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी ने इन व्यवस्थाओं को लागू करने की अनुमति दे दी है।

कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया
बृहस्पतिवार को आयोजित कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने लाइव स्ट्रीमिंग की मंजूरी देते हुए निर्देश दिए कि मंदिर के पास स्थित तिराहों और चौराहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि अधिक संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को ठगौरजी के दर्शन हो सकें। इसके लिए सुयोग्य मीडिया के पदाधिकारियों ने स्क्रीन पर लाइव प्रस्तुति का प्रदर्शन भी किया।

सेवायतों से विचार-विमर्श किया जाएगा
कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मोहनभोग प्रसाद की व्यवस्था को लेकर अभी मंदिर के अन्य सेवायतों से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें यह तय किया जाएगा कि हलवाई किस प्रकार प्रसाद तैयार करेंगे, खर्च का निर्धारण कैसे होगा और वितरण की प्रक्रिया क्या होगी। इसके संबंध में अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति