टीवी हिट शो अब बनेगा फिल्म: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की रिलीज डेट हुई तय

मुंबई 

पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से ‘भाबीजी घर पर हैं’ भारत का सबसे प्यारा कॉमेडी शो बना हुआ है. आसिफ शेख, रोहिताश गौर, शुभांगी अत्रे और बाकी कलाकारों ने अपने आइकॉनिक किरदारों से करोड़ों दिल जीते हैं. विभूति जी का चार्म, तिवारी जी का ड्रामा, अंगूरी भाभी का 'सही पकड़े हैं', अनीता भाभी की कॉन्फिडेंट सॉफिस्टिकेशन और सक्सेना जी की 'आई लाइक इट' वाली पागलपन भरी कॉमेडी ने हर उम्र के दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया. देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे चहेते टीवी शोज में से एक होने के नाते, इसका दर्शकों से जुड़ाव हर साल और गहरा होता गया है.

जल्द आएगी भाबी जी फिल्म

अब भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार कोई टीवी पर चल रहा सीरियल, सिनेमा के पर्दे पर उतरने जा रहा है. जी सिनेमा और जी स्टूडियोज लेकर आ रहे हैं- ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ फिल्म, जो 6 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. ये फिल्म आपके चहेते किरदारों को बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार, हंसी से भरपूर एडवेंचर में लेकर आएगी. साथ ही उस कॉमेडी यूनिवर्स को और बड़ा करेगी जिसे लाखों-करोड़ों लोग प्यार करते हैं.

मौजूदा कलाकारों के साथ जुड़ रहे हैं हिंदी बेल्ट के तीन सबसे धमाकेदार कलाकार- रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ, जिनकी बेमिसाल एनर्जी और सहज हास्य इस कॉमेडी एडवेंचर को बिल्कुल नए लेवल पर ले जाएगा. तो तैयार हो जाइए ढेर सारी खलबली, बेइंतहा हंसी और पूरी तरह लोटपोट करने के लिए. ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ को जी सिनेमा ने प्रोड्यूस किया है. मेकर्स ने फिल्म का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए किया और लिखा, 'भाबीजी जो अब तक घर पर थीं, अब बड़े पर्दे पर आएंगी.' साथ ही इससे दो फोटोज भी शेयर की गई हैं. इस ऐलान के बाद फैंस काफी खुश हैं.
मार्च 2015 में शुरू हुआ ‘भाबीजी घर पर हैं’, दो पड़ोसी कपल्स- मिश्रा और तिवारी परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है. शो में आसिफ शेख, रोहिताश गौर, शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, योगेश त्रिपाठी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति