पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड की शर्मनाक हार… दिग्गज कप्तान का खून खौला!

नई दिल्ली 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी टीम को जमकर कोसा है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले मैच में हार मिली थी। अपनी टीम की हार पर माइकल वॉन ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि इस नतीजे का असर लंबे समय तक चलने वाला है। माइकल वॉन का मानना ​​है कि पर्थ में इंग्लैंड की शर्मनाक हार उन्हें "नुकसान" पहुंचाएगी। माइकल ने अपनी टीम को बिना दिमाग वाली टीम भी करार दिया और कहा कि ऐसी टीम मुकाबला नहीं कर सकती। इंग्लैंड ने दोनों पारियों में खराब बल्लेबाजी की और फिर तेज सेंचुरी ट्रैविस हेड ने जड़कर मैच खत्म कर दिया।

माइकल वॉन ने कायो स्पोर्ट्स से कहा, “मुझे लगता है कि इस हार से इंग्लैंड को भारी नुकसान होगा। उन्हें यह डैमेज करेगा। बेन स्टोक्स को सच में समझ नहीं आएगा कि क्या हुआ है। हम साढ़े चार घंटे के क्रिकेट की बात कर रहे हैं, जहां उनकी टीम पहले से दबदबे वाली स्थिति में नहीं थी, लेकिन आप गेम पर कंट्रोल रख सकते थे। उनके पास (शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को हराने का) मौका था और वे इनिंग्स के आखिर में 12 रनों के भीतर 5 विकेट खो दिए।”

पूर्व दिग्गज ने आगे कहा, "उनके पास सच में कॉम्पिटिटिव होने के लिए टूल्स हैं, लेकिन आप बिना दिमाग के कॉम्पिटिटिव नहीं हो सकते। आप सिर्फ एक ही तरह से नहीं खेल सकते, जो उन्होंने किया है, उससे वह जल्दी हार गए।" स्टोक्स ने अपनी टीम के अग्रेसिव अप्रोच का बचाव किया। उनका मानना ​​था कि मुश्किल हालात से निपटने का यह सबसे अच्छा तरीका साबित हुआ है। स्टोक्स ने कहा, "जिन खिलाड़ियों को बीच में सफलता मिली, वे वही थे जो बॉलर्स का सामना करने और उन्हें उनकी लेंथ से बाहर करने के लिए काफी बहादुर थे।"

इंग्लैंड की टीम बैजबॉल क्रिकेट खेलकर सामने वाली टीमों को पस्त करने के लिए फेमस है, लेकिन इस मैच में उन्हें इसी तरह की क्रिकेट से ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने हराया। ट्रैविस हेड के लिए कोई भी दूसरा प्लान कप्तान बेन स्टोक्स और टीम मैनेजमेंट के पास नहीं था। जब तक इंग्लैंड प्लान बनाता, तब तक उन्होंने मैच खत्म कर दिया था।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति