कैंपस में नमाज़ अदा करने पर हंगामा, हिंदू संगठनों का विरोध—छात्रों ने जताया खेद

मुंबई 
महाराष्ट्र के कल्याण स्थित आइडियल कॉलेज में कुछ छात्रों ने खाली क्लासरूम में नमाज अदा की, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस घटना से कॉलेज कैंपस में भारी तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के साथ-साथ दक्षिणपंथी संगठनों का ध्यान भी इस ओर गया। हालांकि, किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हिल लाइन पुलिस तुरंत कैंपस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
 
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, फार्मेसी डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने खाली पड़ी क्लासरूम में कुछ मिनट के लिए नमाज पढ़ी थी। एक शख्स ने बताया, 'छात्रों का इरादा कोई विवाद पैदा करना या किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।' प्रशासन ने छात्रों को बुलाकर चर्चा की, जिसमें उन्होंने नमाज पढ़ने की बात स्वीकार की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और कार्यकर्ताओं से माफी मांग ली, ताकि गलतफहमी दूर हो सके।

कॉलेज की ओर से क्या कहा गया
कॉलेज प्रशासन ने दोहराया कि संस्थान के नियमों और अनुशासन का पालन सबसे ऊपर है। कॉलेज कैंपस में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की इजाजत नहीं है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इन छात्रों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रित होने के बाद कुछ देर कैंपस की निगरानी की और फिर चली गई। मामला फिलहाल शांत बताया जा रहा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति