ऋषभ पंत को दूसरी बार वॉर्निंग, अगली चूक पर टीम इंडिया पर लगेगा भारी जुर्माना

नई दिल्ली 
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान अंपायर्स दो बार भारतीय कप्तान ऋषभ पंत को वॉर्निंग दे चुके हैं। अगर पंत अगली बार गलती करते हैं तो भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह वॉर्निंग है ओवर के बीच ज्यादा समय खर्च करने की। ऋषभ पंत को यह दूसरी वॉर्निंग अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने 88वें ओवर के शुरू होने से पहले दी। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के ओवर के बीच पंत ने फील्डिंग सेट करने के लिए जरूरत से ज्यादा समय ले लिया था, जिस वजह से उन्हें इस पारी में दूसरी बार यह वॉर्निंग दी गई है। अगर पंत फिर से टाइम वेस्ट करते हुए पाए जाते हैं तो भारतीय टीम पर 5 रन का जुर्माना लग सकता है।
 
इस 5 रन के जुर्माने का फायदा साउथ अफ्रीका को होगा क्योंकि मेहमान टीम के खाते में यह रन जुड़ेंगे। बात मैच की करें तो, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। गुवाहटी के मैदान पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

पंत भारतीय टेस्ट टीम के 28वें व दूसरे विकेट कीपर कप्तान है। धोनी पहले भारतीय फुल टाइम विकेट कीपर कप्तान थे। मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बोर्ड पर लगाए थे। टॉप-4 में मौजूद एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और टेंबा बावुमा सभी को अच्छी शुरुआत मिली। सभी बल्लेबाजों ने 30 रन का आंकड़ा पार किया, मगर कोई भी अर्धशतक नहीं जड़ पाया।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम की पारी में टॉप चार में से हर एक ने 35 या उससे ज्यादा रन बनाए, लेकिन उनमें से कोई भी 50 तक नहीं पहुंच पाया। भारत की नजरें मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका को 350 से पहले समेटने पर होगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति