गाज़ा में बढ़ी तबाही: महिलाओं-बच्चों सहित 24 की जान गई

गाजा

इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने हमास आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए हैं। वहीं, गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हमले में कम से कम 44  लोग मारे गए और बच्चों सहित 80 लोग घायल हो गए। शिफा अस्पताल के प्रबंध निदेशक रामी महन्ना ने बताया कि गाजा शहर के रिमल इलाके में एक वाहन को निशाना बनाकर किये गए हमले में सात फलस्तीनी मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेल्मिया ने बताया कि घायलों में ज़्यादातर बच्चे हैं।

मध्य गाजा में अल-अवदा अस्पताल के पास एक मकान को निशाना बनाकर किए गए एक अन्य हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि मध्य गाजा के नुसेरात शिविर में एक मकान पर हुए हमले में एक बच्चे की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। अल-अक्सा अस्पताल के अनुसार, मध्य गाजा के दीर अल-बलाह में एक मकान को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने हमास के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं, क्योंकि एक ‘‘सशस्त्र आतंकवादी'' इजराइली नियंत्रण वाले इलाके में घुस आया और दक्षिणी गाजा में सैनिकों पर गोलीबारी की। बयान में कहा गया कि किसी भी सैनिक को चोट नहीं आई। सेना ने कहा कि आतंकवादी ने उस सड़क का इस्तेमाल किया, जिससे मानवीय सहायता क्षेत्र में पहुंचाई जाती है। एक अलग बयान में, इजराइल की सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने रफा क्षेत्र में तीन ‘‘आतंकवादियों'' को मार गिराया तथा दो अलग-अलग घटनाओं में उत्तरी गाजा में इजराइली कब्जे वाले क्षेत्रों में घुसकर सैनिकों की ओर बढ़ने वाले चार लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें दो हमलावर मारे गए।  

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति