भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स को वैश्विक पहचान दिला रहा है 19वां राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन

जंबूरी हॉस्पिटल व ब्लड डोनेशन कैम्प का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया उद्घाटन

राज्यपाल आनंदी बेन कल करेंगी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन

उद्घाटन समाहरोह के बाद राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित ड्रोन शो का किया जाएगा आयोजन

लखनऊ,

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के डायमंड जयंती कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन समारोह कल, 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदी बेन पटेल, राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन अवसर पर ड्रोन शो और स्काउट्स एंड गाइड्स की परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरूआत आज देश भर से आये स्काउट्स एंड गाइड्स के रजिस्ट्रेशन, कैम्पिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ हुई। आयोजन के पहले दिन 100 बेड के जंबूरी हॉस्पिटल और ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन भी किया गया। जंबूरी मैदान में सैकड़ों की संख्या में देश के विविध रंग रूप में लगे स्काउट्स के टेंटस् ने पूरे मैदान को स्काउट्स की वैश्विक राजधानी के रूप में बदल दिया है।

स्काउट्स एंड गाइड्स की वैश्विक राजधानी बन गया है लखनऊ

19वें राष्ट्रीय जंबूरी की शुरूवात आज देश के कोने-कोने से और अन्य देशों से भी आये स्काउट्स एंड गाइड्स के पंजीकरण और कैम्पिंग की प्रक्रिया के साथ हुई। इस क्रम में स्काउट्स की टेंट की नगरी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ को स्काउट्स एंड गाइड्स की वैश्विक राजधानी के रूप में बदल दिया है। विश्व के अनेक देशों और देश के अलग-अलग भाग से आये स्काउट्स के टेंट उनके सांस्कृतिक रंगों में रंगे नजर आये, जो विविधता में एकता के भाव को प्रतिबिंबित कर रहे हैं। राष्ट्रीय जंबूरी, देश-विदेश से आये स्काउट्स के लिए संस्कृतिक आदान-प्रदान एक का मंच बन गया है। जंबूरी के पहले दिन युवा स्काउट्स जोश, ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए नजर आये, ये मंच उन्हें अपनी प्रतिभा को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी मिला।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया जंबूरी हॉस्पिटल एवं ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन   

राष्ट्रीय जंबूरी के पहले दिन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 100 बेड के जंबूरी हॉस्पिटल व ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन किया। साथ ही जंबूरी के पहले दिन स्काउट्स ने 24 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह की रिहर्सल की और मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की। यह आयोजन न केवल स्काउट्स एंड गाइड्स में सामजिक सेवा व राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत कर रहा है, बल्कि भारतीय स्काउटिंग को वैश्विक पटल पर पहचान भी प्रदान कर रहा है।

राज्यपाल आनंदी बेन करेंगी 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन 24 नवंबर को प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जिसमें माननीय राज्यपाल के उद्बोधन के बाद स्काउट्स की परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद रात्रि में राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की राजधानी में चलने वाले इस 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 25 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेगें। मुख्यमंत्री इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 29 नवंबर को समापन के पहले जंबूरी में कई तरह की प्रतिस्पर्धाओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति