दुबई इवेंट में बड़ा फैसला: अमेरिकी पायलट ने नमांश के समर्थन में अपना शो वापस लिया

दुबई 

      दुबई में एयर शो के दौरान तेजस विमान क्रैश होने के बाद भी शो जारी रखने पर एक अमेरिकी पायलट ने आयोजकों को कड़ी फटकार लगाई है. दुबई एयर शो में हिस्सा ले रहे इस पायलट ने कहा कि उनके लिए ये यकीन करना मुश्किल था कि इस क्रैश के कुछ ही देर बाद वहां सब कुछ नॉर्मल था. कमेंट्री करने वाले शख्स के शब्दों में पहले जैसा ही जोश था, लोग उसी तरह तालियां बजा रहे थे. लेकिन वहां एक हादसा हो चुका था. उन्होंने कहा कि हादसे के बाद शो जारी रखना हैरान करने वाला फैसला था.

अमेरिकी वायुसेना के इस पायलट का नाम मेजर टेलर फेमा हिएस्टर है. F-16 से आसमान में कलाबाजी दिखाने वाले अमेरिकी एयरफोर्स के टीम कमांडर ने  इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि, 'टीम ने पायलट नमांश, उनके साथियों और परिवार के सम्मान में कुछ और लोगों के साथ एयर शो में अपनी आखिरी परफॉर्मेंस कैंसिल करने का फैसला किया है.'

घटनास्थल का वर्णन करते हुए उन्होंने लिखा है, "जब उन्होंने आग बुझा दी, और मुझे एयर शो के ऑर्गनाइज़र ने बताया कि फ्लाइंग डिस्प्ले जारी रहेगा, तो मैंने तय किया कि हम इसे कैंसिल कर देंगे. मैं शायद एक या दो घंटे बाद शो साइट पर गया, यह सोचकर कि वहां खाली होगा, लोग चले गए होंगे, लेकिन ऐसा नहीं था." 

उन्होंने आगे कहा, "अनाउंनसर अभी भी उत्साह से भरा था, भीड़ ने अगले कई शो रूटीन उत्साह के साथ देखे और जब शो खत्म हुआ तो फिर अनाउंस हुआ- हमारे सभी प्रायोजकों, कलाकारों को बधाई और हम आपसे 2027 में मिलेंगे.

विंग कंमाडर नमांश स्याल की मृत्यु के बाद भी एयर शो जारी रखने के लिए उन्होंने आयोजकों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "दुबई एयरशो के आखिरी दिन इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर नमांश स्याल तेजस से एक्रोबैटिक डेमो करते हुए दुर्घटना का शिकार हो गए और उनकी मृत्यु हो गई. हमारी टीम भी अपने प्लेन के साथ तैयारी कर रही थी. हमें अपना शो करना था."

अमेरिकी एयरफोर्स के पायलट का पोस्ट

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि शो  के आयोजकों ने घटना के बाद भी फ्लाइंग शेड्यूल को जारी रखने का फैसला लिया, हमारी टीम के अलावा कुछ और लोगों ने अपना अंतिम परफॉर्मेंस रद्द करने का फैसला किया, ये उस पायलट, उसके साथी और उसके परिवार के सम्मान में लिया गया फैसला था."

शो जारी रखने पर हिएस्टर ने कहा, "उनके लिए यह सोचना अजीब था कि उनकी टीम शो साइट से उनके "बिना" रॉक एंड रोल टेक के बाहर निकल रही है, जबकि अगला परफॉर्मर परफॉर्म करने के लिए खुद को तैयार कर रहा है. 

अमेरिकी वायुसेना के पायलट हिएस्टर ने कहा, "शो चलते रहना चाहिए (The show must go on) लोग हमेशा यही कहते हैं. और यह सही हैं. लेकिन बस याद रखें कि आपके जाने के बाद भी कोई यही कहेगा."
 

नमांश स्याल का अंतिम संस्कार 

इस बीच रविवार को विंग कमांडर नमांश स्याल का कांगड़ा स्थित उनके पैतृक गांव में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान नमांश स्याल के पिता जगन्नाथ स्याल ने कहा कि देश ने एक बेहतरीन पायलट खो दिया है और मैंने एक जवान बेटा खो दिया. जगन्नाथ स्याल ने कहा कि उसकी जिंदगी में कभी कोई पल बोरिंग नहीं रहा और उसने हर उस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति