चार दिन के महोत्सव में ओरछा में फोर व्हीलर प्रवेश बंद, चार जगह बनाई गई पार्किंग

ओरछा

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव की धूम है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में प्रशासन ने अव्यवस्थाओं से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। प्रशासन ने तीन दिन के महोत्सव को लेकर 24 से 26 नवंबर तक ओरछा में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस दौरान ओरछा में ट्रक, बस, डंपर सहित अन्य बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही ओरछा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने चारों दिशाओं में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की है। नगर में किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरा प्लान तैयार किया है। साथ ही, कलेक्टर जमुना भिड़े ने आदेश जारी कर ओरछा से निकलने वाले भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी। ऐसे में झांसी से पृथ्वीपुर, टीकमगढ़ की ओर ओरछा से आने वाले सभी वाहनों को अब निवाड़ी होकर आना होगा। वहीं, टीकमगढ़, पृथ्वीपुर की ओर से झांसी की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से होकर जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

प्रशासन ने जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहनों के आने की दिशा के अनुसार अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। ऐसे में श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालु इस प्लान के अनुसार ही ओरछ में प्रवेश करने के पूर्व अपने वाहनों को पार्क कर असुविधा से बच सकते है।

पार्किंग व्यवस्था अपनी दिशा देखें

-झांसी, निवाड़ी और तिगेला की ओर से आने वाले बस और ट्रैक्टरों को आजाद पार्क में पार्क किया जाएगा।

-कार और जीप राजमंदिर होटल और थाना पार्किंग में रखे जाएंगे।

-ललितपुर और बबीना की ओर से आने वाले बस और ट्रैक्टर गुदरई दरवाजा और हेलीपैड में पार्क होंगे।

-कार और जीप लक्ष्मी मंदिर पार्किंग में रखे जाएंगे।

-टीकमगढ़ और पृथ्वीपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन सेंचुरी पार्किंग में रखने की व्यवस्था बनाई गई है।

-दो पहिया वाहन गणेश दरवाजा या केशव भवन के पास पार्क करने की सुविधा मिलेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति