मूर्ति तोड़ने पर बिहार में बवाल, हालात काबू करने पहुंचे सिटी SP और DSP

भागलपुर

बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां  मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर में देर रात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मंदिर की मूर्ति तोड़ने की घटना
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थापित मूर्ति पूरी तरह टूट चुकी थी। ग्रामीण इसे धार्मिक आस्था पर हमला मान रहे हैं। युवा सोनू कुमार ने कहा कि वे प्रतिदिन सुबह यहां फिजिकल ट्रेनिंग के लिए आते हैं, लेकिन आज मूर्ति टूटी देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मुरारी यादव ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि “यह हमारी आस्था पर हमला है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।”

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज
लिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा और सिटी डीएसपी राकेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वर्तमान में गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति