मशहूर ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ अस्पताल में एडमिट, खुशखबरी नजदीक—डॉक्टर्स ने दिया बड़ा अपडेट

मेरठ

अपने पति की हत्या को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मुस्कान एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, प्रेग्नेंट मुस्कान अब मां बनने वाला है। मेरठ जिला जेल प्रशासन के मुताबिक हत्या की आरोपी सोमवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन किसी भी समय डिलीवरी हो सकती है। अस्पताल प्रशासन उसे लगातार मॉनिटर कर रहा है और उसकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

जेल प्रशासन ने डिलीवरी को लेकर दी ये जानकारी
इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान की डिलीवरी जेल प्रशासन के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। हालांकि उसे प्रसव पीड़ा के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे है। डॉक्टरों के मुताबिक उसे किसी भी वक्त बेबी हो सकता है।

मेरठ जेली में बंद है मुस्कान
बता दें कि सौरभ की हत्या के आरोप में मुस्कान पिछले 8 महीने से जेल में बंद है। इस दौरान वह 8 महीने की गर्भवती हो चुकी है। जेल प्रशासन SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के तहत उसकी पूरी देखभाल कर रहा है। पिछली जांच रिपोर्ट में मुस्कान का वजन जेल में रहते हुए 22 किलो बढ़ गया है। उसकी सेहत को देखते हुए हर हफ्ते अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है। उसे दूध, अंडा, फल और पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है।

बच्चे के डीएनए टेस्ट पर उठ रहे सवाल
बच्चे के डीएनए टेस्ट को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन जेल अधीक्षक का कहना है कि इस पर फैसला न्यायालय करेगा। वहीं, जेल में होने वाली आरती और सुंदरकांड पाठ में मुस्कान नियमित रूप से शामिल होती है। गर्भवती महिलाओं से जेल में कोई काम नहीं कराया जाता। जेल मैनुअल के मुताबिक, मां 6 साल की उम्र तक बच्चे को अपने साथ जेल में रख सकती है। इस दौरान बच्चे की निशुल्क शिक्षा और खानपान की व्यवस्था भी होती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति