लीजेंड्स प्रो टी20 लीग का आगाज गोवा में, क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम शामिल

पणजी

 लीजेंड्स प्रो टी20 लीग के पहले संस्करण का आयोजन अगले साल 26 जनवरी से 4 फरवरी के बीच गोवा में होगा। इसमें 6 फ्रेंचाइजी के 90 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें हरभजन सिंह, शिखर धवन, शेन वॉटसन और डेल स्टेन जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। यह पूरा टूर्नामेंट वेर्ना में नवनिर्मित 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका को लेकर माइकल क्लार्क ने बताया कि वह एक ऐसी लीग का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं, जो इतने सारे शीर्ष खिलाड़ियों को एक साथ लाती है।

माइकल क्लार्क ने कहा, "भारत, क्रिकेट के सबसे बड़े घरों में से एक होने के नाते, मेरे लिए विशेष स्थान रखता है। फैंस का जुनून और पुराने दोस्तों और कड़े प्रतिद्वंद्वियों के साथ फिर से जुड़ने का मौका इसे वास्तव में खास बनाता है। मैं इस नई भूमिका में लीजेंड्स प्रो टी20 लीग का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। इतने सारे शीर्ष खिलाड़ियों को लीग में एकसाथ देखना रोमांचक है। गोवा एक शानदार वेन्यू है। मैं फैंस को उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट, कड़े मुकाबलों और मैदान पर यादगार पलों का आनंद लेते देखने के लिए उत्साहित हूं।"

लीजेंड्स प्रो टी20 लीग का लक्ष्य लीजेंड्स क्रिकेट क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए नए मानदंड स्थापित करना है। टीम के नाम और टिकट से जुड़ी जानकारी के बारे में घोषणाएं जल्द होंगी।

लीजेंड्स प्रो टी20 लीग महज एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह एक असाधारण वैश्विक क्रिकेट अनुभव होगा, जिसमें फैंस दुनियाभर से दिग्गज खिलाड़ियों को एकसाथ खेलते देखेंगे। शिखर धवन, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन और डेल स्टेन जैसे प्रतिष्ठित नामों के साथ फैंस को नए साल में एक रोमांचक शुरुआत की उम्मीद होगी। यह लीग उन दिग्गज खिलाड़ियों को एक मंच पर ला रही है, जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति