द. अफ्रीका की बढ़त ने छुआ 500 का आंकड़ा, कप्तान बावुमा का आक्रामक रुख—घोषणा दूर की बात

नई दिल्ली 
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में जारी है। चौथे दिन टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की बढ़त 395 रनों की हो गई है। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। भारत को अब यह मैच जीतने के लिए इतिहास रचना होगा। दरअसल, भारत में आज तक 387 रनों से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ है। 

साउथ अफ्रीका को इस पारी में तीन झटके रायन रिकल्टन, ऐडन मार्करम और टेंबा बावुमा के रूप में लगे। रिकल्टन और मार्करम को जडेजा ने तो बावुमा को सुंदर ने आउट किया। साउथ अफ्रीका की नजरें टी-ब्रेक के बाद लीड को तेजी से 500 के करीब पहुंचाकर पारी घोषित करने पर होगी। बता दें, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बनाए थे, जिसके सामने टीम इंडिया 201 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के बाद साउथ अफ्रीका ने 288 रनों की बढ़त हासिल की थी।

लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की लीड 500 के पार
लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की लीड 508 रनों की हो गई है, मगर टेंबा बावुमा ने अभी भी पारी घोषित नहीं की है। पहले हर किसी को लग रहा था कि साउथ अफ्रीका की नजरें 500 की लीड पर होगी, मगर यह मुकाम हासिल करने के बाद भी साउथ अफ्रीका बैटिंग कर रहा है।

साउथ अफ्रीका की लीड 500 के पार
पारी का 69वां ओवर लेकर आए यशस्वी जायसवाल की चौथी गेंद पर मुल्डर ने चौका लगाकर साउथ अफ्रीका की लीड को 500 के पार पहुंचा दिया है, मगर अभी भी टेंबा बावुमा ने पारी घोषित नहीं की है।

साउथ अफ्रीका के 200 रन पूरे
साउथ अफ्रीका के दूसरी पारी में 200 रन पूरे हो गए हैं। 288 रनों की लीड के साथ उनकी कुल बढ़त 488 रनों की हो गई है। निश्चित रूप से अब टेंबा बावुमा की नजरें 500 के आंकड़े पर है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति