सुल्तान अजलान शाह कप में बेल्जियम ने भारत को 2-3 से हराया

इपोह 
मलेशिया के इपोह में मंगलवार को सुल्तान अजलान शाह कप में बेल्जियम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत मजबूती से करते हुए बेल्जियम पर दबाव बनाया था। बेल्जियम को मैच शुरू होने के दस मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर से पहला मौका मिला, और जल्द ही उन्हें दूसरा मौका भी मिला। भारतीय टीम की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने बेल्जियम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल सका। दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने बढ़त बनाई। रोमन डुवेकोट (17’) ने मैच का पहला गोल किया। भारतीय टीम ने इसके बाद गोल की लगातार कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बेल्जियम ने हाफटाइम तक अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
दूसरे हाफ की शुरुआत में अभिषेक (33’) के गोल से भारतीय टीम ने वापसी की और मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। भारतीयों ने दूसरे गोल की तलाश में बेल्जियम पर दबाव बनाया, लेकिन बेल्जियम ने निकोलस डी केर्पेल (45’) के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गोल से वापस बढ़त बना ली।
चौथे क्वार्टर की शुरुआत में रोमन डुवेकोट (46’) ने गोल करके बेल्जियम की बढ़त 1-3 कर दी। भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा (57’) ने रबीचंद्र सिंह के शानदार क्रॉस पर गोल करके बढ़त को कम किया। भारत को उम्मीद की एक किरण दिखाई। लेकिन अंत तक भारत बेल्जियम की बराबरी नहीं कर सका। भारतीय टीम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में कोरिया को 1-0 से हराया था। बेल्जियम के साथ दूसरा मैच बारिश की वजह से मंगलवार को पुनर्निर्धारित किया गया था।
भारत का अगला मैच 26 नवंबर को 17:30 (आईएसटी) पर मलेशिया से होगा। सुल्तान अजलान शाह कप 2025 के मैच फैनकोड पर लाइव दिखाए जा रहे हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति