वायरल हुई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की प्रिंटेड जैकेट, कोटपुतली-बहरोड़ में तीन लोग गिरफ्तार

 जयपुर

राजस्थान पुलिस ने कोटपुतली-बहरोड़ जिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम वाली जैकेट बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई किसी भी तरह से अपराधियों और गैंगस्टरों को बढ़ावा देने वाले लोगों पर कार्रवाई के तहत की गई है.

एजेंसी के मुताबिक, कोटपुतली-बहरोड़ के SP देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस टीम ने कोटपुतली के सिटी प्लाजा में एक दुकान पर छापा मारा और आरोपियों द्वारा बेची जा रही 35 जैकेटें जब्त कीं, जिन पर कथित तौर पर गैंगस्टर का नाम लिखा था.

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण उर्फ ​​गुड्डू (38), संजय सैनी (31) और सुरेश चंद शर्मा (50) के रूप में हुई है, जो सभी कोटपुतली इलाके के रहने वाले हैं.

'युवा गुमराह होते हैं…'

SP ने कहा कि अपराधियों का महिमामंडन करने से अपराध को बढ़ावा मिलता है और युवा गुमराह होते हैं. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस भविष्य में गैंगस्टर या आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम पहली बार सुर्खियों में तब आया, जब 29 मई, 2022 को हिप-हॉप आइकन, पंजाबी रैपर सिद्धू मूसे वाला की हत्या से उनका नाम जुड़ा. मूसे वाला भारत की विपक्षी कांग्रेस पार्टी का सदस्य भी था. बिश्नोई के साथियों ने इंटर-गैंग दुश्मनी के तहत इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली.

पिछले साल बिश्नोई के गैंग ने मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में हुई कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की ज़िम्मेदारी ली. सिद्दीकी तीन बार विधायक और महाराष्ट्र राज्य सरकार में पूर्व मंत्री थे. वह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़, खासकर एक्टर सलमान खान के साथ अपनी नज़दीकियों के लिए जाने जाते थे.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं. सलमान पर 1998 में राजस्थान में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शिकार के लिए गए दो हिरणों को मारने के आरोप में लगा था. बिश्नोई धार्मिक समुदाय इस प्रजाति को पवित्र मानता है. हाल ही में बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति